WELCOME TO PARIVARTAN FOUNDATION

नोटबुक वितरण और शिक्षा जागरुकता का कार्यक्रम

मुंबई : महानगर पालिका संकुल शाळा, गणेश नगर में परिवर्तन फाउंडेशन की तरफ से शनिवार ३१ अगस्त को जरुरतमंद छात्रों के लिए एड. पी. वी. साटम की अध्यक्षता में नोटबुक वितरण और शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने कहा कि परिवर्तन फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत सक्रियता से काम कर रहा है। मुझे यह देख कर प्रसन्नता होती है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में ऐसी उत्कृष्ट संस्थाएं है। और, नगरसेवक श्री कमलेश यादव ने कहा कि संस्था कांदिवली क्षेत्र में सामाजिक और शैक्षणिक परिवर्तन का बहुत बुनियादी काम कर रही है।

स्मरणीय है कि परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों में हर साल छात्रों को शालेय जरुरत की सामग्री वितरित की जाती है, मेडिकल कँप लगाया जाता है। और महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है। संस्था ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करती है।

इस मौके पर संस्था के सलाहकार और ऑक्सर अस्पताल के मालिक डॉ. नितिन पवार ने जानकारी दी कि परिवर्तन फाउंडेशन ने कोल्हापुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की बहुत आगे बढ़कर मदद की है। वहां भी दर्जनों स्कूलों में छात्रों को नोटबुक बांटे गए हैं।

कार्यक्रम में ग्लोबल एडवरटाइजिंग के मालिक संजीव गुप्ता, कांग्रेस नेता रघुवंशमणि दुबे और लालजी दुबे, पत्रकार ओमप्रकाश, आनंद मिश्रा, सुनील सिंह, भानु मिश्रा, राकेश दुबे, जयशंकर तिवारी, सूर्यप्रकाश शर्मा, शमीउल्लाह खान, समाजसेवी राजेश सिंह, बीना तिवारी, सफीउल्लाह खान, समद खान, मुजीब तहसीलदार, कल्याणजी जाना आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संयोजन संस्था के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी और सचिव राजेश सावंत ने किया। कार्यक्रम का संचालन बीना सिंह, कविता साहनी और अंकित मिश्रा ने किया।

 

parivartan_user

VIEW ALL POSTS

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FacebookGoogle +InstagramLinkedInPinterestTwitterYoutube