परिवर्तन फाउंडेशन संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उत्तर मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक (बाला) तावडे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। झंडा वंदन के उपरांत गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को संस्था के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी और जिला अध्यक्ष तावडे के हाथों मुफ्त नोटबुक भी वितरित किए गए। बाला तावडे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का जो संदेश दिया है, उसे अपनाने का लोगों से आग्रह किया है। वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर तिवारी, समाजसेविका बीना सिंह, दिनेश तायडे, प्रशांत वैष्णव, रौनक तिवारी, संस्कृति यादव, राधिका तिवारी सहित अन्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।



